35 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बड़हरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से की गयी बरामदगी

बड़हरा.

प्रखंड अंतर्गत दो थानाें की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 35 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब तस्करों और एक शराबी को गिरफ्तार किया, जिसमें बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर बखोरापुर गांव निवासी रामकेश्वर पासवान के पुत्र करण पासवान को गिरफ्तार किया. वहीं कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुंडी गांव से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिला की तस्कर गुंडी गांव में शराब बेच रहा है. सूचना मिलते ही छापेमारी कर तस्कर को पकड़ लिया गया. तस्कर गुंडी गांव निवासी मोहम्मद मियां का पुत्र मोहम्मद मोतीम मियां है. वहीं पुलिस ने स्थानीय गांव से शराब के नशा में हंगामा करते एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित शराब के नशा में हंगामा कर रहा था. पियक्कड़ सुनील प्रसाद केसरी का पुत्र मुकेश कुमार केसरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >