बीमारी के कारण अज्ञात अधेड़ महिला की मौत

इलाज के दौरान कोईलवर मेंटल हॉस्पिटल के महिला वार्ड में सोमवार की सुबह तोडा दम

आरा.

कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल के महिला वार्ड में बीमारी के कारण एक अज्ञात अधेड़ महिला की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

इधर, मेंटल हॉस्पिटल के प्रबंधक मो. मुद्दसिर ने बताया कि वह 22 दिसंबर 2022 में झारखंड के रांची स्थित कांके मेंटल हॉस्पिटल से कोईलवर मेंटल हॉस्पिटल भर्ती हुई थी, जिसके बाद उसका इलाज महिला वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा था. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात अधेड़ महिला की मौत बीमारी के कारण इलाज के क्रम में होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >