पीरो से हज यात्रा पर रवाना हुए तीन लोग

तीनों हज यात्री पहले पीरो से दिल्ली पहुचेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मक्का के लिए उडान भरेंगे

पीरो.

इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल मक्का व मदीना में हज करने के लिए पीरो नगर के भागलपुर मुहल्ले से तीन हज यात्री एक साथ रवाना हुए. हज यात्रा पर जानेवालों में सेवानिवृत्त शिक्षक मो जहांगीर खान, मो वसीरूद्दीन अंसारी व अमीरूल्लाह कुरैशी शामिल हैं. तीनों हज यात्री पहले पीरो से दिल्ली पहुचेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मक्का के लिए उडान भरेंगे.

तीनों हज यात्रियों को उनके स्वजनों व स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर रवाना किया. हज यात्रियों को विदा करते हुए स्वजन व स्थानीय लोग काफी भावुक दिखाई दिये. ये हज यात्री लगभग 40 दिन वहां रहकर हज की प्रक्रिया पूरी करेंगे. हज यात्रियों की रवानगी के मौके आलमगीर खान, सेराज खान, असरफ अली, मो हातिम खान, मो हाशिम खान, असगर खान, अनवर खान, इमामुलहक खां सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >