पुलिस ने मोटर चोरी के मामले में आरोपित को पकड़ा

चौरी पुलिस ने अंधारी से आरोपित को पकड़ा

सहार

. चौरी पुलिस ने अंधारी से मोटर चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार भोपतपुर निवासी शिवबचन सिंह के पुत्र डिग्री सिंह के मुर्गी फार्म से चोरों के द्वारा सोमवार के दिन मोटर की चोरी की गयी थी, जिसको लेकर चौरी थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इसमें पुलिस ने अंधारी निवासी दशरथ चौधरी के पुत्र कमिंदर चौधरी को मोटर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >