एक कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकटी गांव से पकड़ा गया युवक

गड़हनी.

थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में कट्टा लहरा रहे एक युवक को गड़हनी पुलिस ने दो कारतूस के साथ धर दबोच और जेल भेज दिया.

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सिकटी गांव निवासी बिनोद कुमार पांडेय का पुत्र अमृतेश कुमार पांडेय कट्टा लेकर घूम रहा और तरह-तरह की बातें कह रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ एसआइ अजय कुमार ने जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. कांड संख्या 64/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >