ट्रक में भूसे के बोरे के नीचे छिपा कर रखी गयी शराब बरामद
Copied link
बक्सर-पटना फोरलेन पर शाहपुर थाना क्षेत्र के इटावा मोड़ के पास जब्त की गयी शराब
आरा.
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तरप्रदेश की ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बख्तियारपुर, बिहार की ओर ले जायी जा रही है. सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. 14 मई को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर शाहपुर थाना क्षेत्र के इटावा मोड़ के पास ट्रक में भूसा के बोर के नीचे छिपा कर रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. ट्रक पर पश्चिम बंगाल निबंधन संख्या अंकित पाया गया. इस दौरान वाहन के चालक राजस्थान के अलवर जिले के शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीर नगर, वार्ड नंबर-8, निवासी यूनुस खान का पुत्र अमीर खान को गिरफ्तार किया गया. उक्त वाहन से 2030.400 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 25 लाख के करीब आंका गया. जब्त शराब को उत्तरप्रदेश से बख्तियारपुर ले जाया जा रहा था. छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.