प्राइवेट शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Copied link
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड के गेट नंबर 1 के समीप पिछले वर्ष 23 जुलाई को हुई थी घटना
आरा.
उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा प्राइवेट शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जीरो माइल से हुई. गिरफ्तार आरोपित पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी संजय यादव का पुत्र राहुल कुमार है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. बता दें कि 23 जुलाई 2025 की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बस स्टैंड नंबर एक के समीप पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक धर्मेंद्र कुमार जब अपने दोस्त राजू कुमार एवं उसके 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के साथ उन्हें बाइक द्वारा आरा स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहे थे. उसी बीच अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी गई थी. उस वक्त उन्हें काफी करीब से सात गोली मारी गयी थी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. तब उनके साथ रहे उसी गांव के निवासी सुरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार भी गोली लगने के कारण जख्मी हो गये थे. इस संबंध में मृतक के चाचा सुरेश कुमार सिंह के द्वारा राहुल कुमार सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उक्त आरोपित उसी समय से फरार चल रहा था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.