कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने आरोपित को झोंकीपुर गांव से पकड़ा
By DEVENDRA DUBEY | Updated at :
आरा.
कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के झोंकीपुर गांव से की. तलाशी के दौरान उसके पास से 5.870 ग्राम हेरोइन बरामद की. गिरफ्तार आरोपित कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के झोंकीपुर गांव निवासी संतोष पासवान का पुत्र नीतीश पासवान है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की झोंकीपुर गांव में एक युवक मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. तलाशी के दौरान उसके पास 5.870 ग्राम हेरोइन बरामद की. इसके पश्चात कृष्णागढ़ थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.