दोहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपित धराया

नारायणपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

आरा

. नारायणपुर थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी सहार थाना क्षेत्र के कोरनडीहरी गांव स्थित उसके घर से मंगलवार को की. गिरफ्तार आरोपित सहार थाना क्षेत्र के कोरनडीहरी गांव निवासी स्व.अखिलेश राय का पुत्र निशांत कुमार है.

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर वर्ष 2024 को संदेश थाना क्षेत्र के बरतीयर गांव निवासी संतोष कुमार राय के पुत्र रौशन कुमार, वर्तमान (टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ला) एवं गड़हनी थाना क्षेत्र के खरइचा गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र रजनीश कुमार को फोन से बुला कर पीट-पीटकर उनके दोस्तों द्वारा ही हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया गांव स्थित नहर से उनके शव को दूसरे दिन बरामद किया था. इस संबंध में मृतक रौशन कुमार के पिता संतोष कुमार राय के द्वारा सहार थाना क्षेत्र के कोरनडीहरी गांव निवासी स्व.अखिलेश राय के पुत्र निशांत कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी प्रकाश राय एवं छह-साथ अज्ञात उनके दोस्तों के खिलाफ अपने बेटे रौशन कुमार एवं उसके दोस्त रजनीश कुमार की मारपीट कर नहर में डूबा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >