चौरी पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार नाबालिग को 62 वर्षीय तेला सिंह बहला फुसलाकर शनिवार की संध्या सात बजे के लगभग गेहूं के खेत में रखे पुआल पर लेजाकर दुष्कर्म किया, जहां लड़की की मां ने देखने के बाद हो हल्ला की, जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया.इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपित को घटना स्थल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा गया.