अरवल पेट्रोल पंप लूट कांड मामले में फरार आरोपित

29 अक्तूबर 2025 में अरवल में एक पेट्रोल पंप पर हुई थी लूट

आरा.

सहार थाना पुलिस ने अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर हुए लूट कांड मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित उसके घर से गुरुवार को हुई. गिरफ्तार आरोपित सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी मदन सिंह का पुत्र रजनीश उर्फ बड़े है.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. बता दें कि पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर उसके द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बाबत पेट्रोल पंप से अरवल टाउन थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद अरवल पुलिस के द्वारा सहार थाने में उसके खिलाफ इश्तेहार दिया था. इसके बाद सहार थाना पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया. इसके पश्चात अरवल पुलिस सहार पहुंची और उक्त आरोपित को अपने साथ अरवल ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >