इनामी सिकंदर हत्याकांड में आरोपित धराया

गिरफ्तार आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी अर्जुन ठाकुर है

आरा.

टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर के समीप बीते रविवार को इनामी सिकंदर की हत्याकांड में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी सिन्हा थाना क्षेत्र से हुई. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी अर्जुन ठाकुर है. वह हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त था. घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि वह सिन्हा इलाके में छिपा हुआ है. पुलिस ने तत्काल सिन्हा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड में पुलिस ने घटना के दिन ही नामजद आरोपित संजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था. बता दें कि 15 मार्च को शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज कोल्ड स्टोर के समीप अपराधियों ने 25 हजार के इनामी समेत तीन को गोली मार दी थी. इसमें इनामी अपराधी टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला बिंद टोली निवासी वर्मा प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र अजय शंकर उर्फ सिकंदर की मौत हो गयी थी. जबकि मृतक के दो अन्य दोस्त बिंद टोली वार्ड नंबर-5 निवासी रामदेव यादव का 18 वर्षीय पुत्र शुभम यादव उर्फ राहुल, कन्हैया राम का 20 वर्षीय पुत्र दसई कुमार उर्फ रौशन घायल हो गये. मृतक सिकदर 25 हजार का इनामी था. जख्मी शुभम यादव उर्फ राहुल को दोनों पैर के में जांघ पर गोली लगी है. वही दसई कुमार उर्फ रौशन को एक गोली आगे से गर्दन में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >