बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान स्कूली छात्र की मौत में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

तेतरिया गांव में दो मार्च की रात जयमाल के दौरान फायरिंग में गोली लगने से हुई थी बच्चे की मौत

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान स्कूली छात्र आशीष कुमार की मौत में पुलिस द्वारा एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वह तेतरिया गांव निवासी राम बचन सिंह का पुत्र देवभूषण कुमार है. उसके पास से एक कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गयी हैं. इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार अंशु कुमार से पूछताछ और पुलिस की अनुसंधान में देवभूषण कुमार का नाम आया था. उस आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. एसपी मिस्टर राज की ओर से बुधवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी. पुलिस के अनुसार दो मार्च की तेतरिया गांव निवासी राम बचन सिंह के घर बारात आयी थी. देर शाम जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. उसमें गांव के अन्य लोगों के साथ स्कूली छात्र आशीष कुमार (नौ साल) भी अपने पिता सिंटू कुमार के साथ जयमाल देखने गया था. उसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी थी. उसमें आशीष कुमार को गोली लग गई थी. देर रात इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई थी. उसे लेकर सिंटू कुमार के बयान पर अंशु कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उस आधार पर पुलिस द्वारा आठ मार्च को अंशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था. उस पूछताछ में देवभूषण कुमार का नाम आया था. उसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. इस बीच मंगलवार की शाम सूचना मिली कि वह अपने घर के पास हथियार लेकर घूम रहा है. उस आधार पर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद किये गये. इस मामले में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >