सहार.
चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमरूहां गांव से कुर्की जब्ती के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित हृदया सिंह के पुत्र कुंज बिहारी उर्फ कुंजा सिंह 2003 में हत्या के मामले में फरार चल रहा था, जिसको लेकर न्यायालय से कुंजा सिंह के खिलाफ कुर्की जब्ती के वारंट जारी किया गया था, जिसमें पुलिस ने पहल करते हुए कुंजा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया.इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्व के मामले में न्यायालय से कुर्की जब्ती के वारंट जारी किया गया था, जहां कुर्की जब्ती के आरोपित कुंजबिहारी उर्फ कुंजा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा गया.
