बड़ी घटना का षड्यंत्र रच रहे पांच अपराधी गिरफ्तार

एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, चार कारतूस एवं पांच मोबाइल बरामद

आरा.

टाउन थाना पुलिस ने बड़ी घटना का षड्यंत्र रच रहे पांच अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुहल्ले से सोमवार की शाम की. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, चार कारतूस, पांच मोबाइल एवं एक बाइक बरामद की गयी है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुहल्ला निवासी पप्पू शर्मा का पुत्र राजू कुमार, राजेश शर्मा का पुत्र विशाल शर्मा, चिकटोली मुहल्ला निवासी मो जमीर का पुत्र मो परवेज, मदन कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार एवं संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी लवकुश सिंह का पुत्र भीम कुमार शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि धरहरा में बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से अपराधी इकट्ठा हुए हैं. सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष दल बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस ने मौके से पांचों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, चार कारतूस, पांच मोबाइल एवं एक मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार अपराधियों में संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी लवकुश सिंह का पुत्र भीम कुमार वर्ष 2024 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. गिरफ्तार पांचों पर आरा नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >