हथियार लेकर ससुराल वालों को धमकाने गया दामाद गिरफ्तार

एक कट्टा एवं पांच कारतूस बरामद

आरा.

अवैध हथियार के साथ ससुरालवालों को धमकाने गये दामाद को चांदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव स्थित उसके ससुराल हुई. उसके पास एक कट्टा एवं पांच कारतूस बरामद किया.

गिरफ्तार अगिआंव (गड़हनी) थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी कुंज बिहारी सिंह का पुत्र रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि चांदी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू अवैध हथियार लेकर जोकटा गांव स्थित अपने ससुराल में ससुराल वालों को धमका रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ जोकटा गांव पहुंचे और उसे हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि उसके ससुराल वालों से कुछ दिनों से अनबन चली रही है. उसी कारण वह जोकटा गांव अपने ससुराल वालों को धमकाने के लिए आया था. गिरफ्तार रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू पूर्व में गड़हनी थाना क्षेत्र के मारपीट व रंगदारी मामले में भी आरोपित रहा है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चांदी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >