पिकअप में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार

बक्सर-पटना एनएच-922 पर कल्याणपुर मोड़ के पास जब्त की गयी शराब

आरा.

मद्यनिषेध विभाग ने जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर ले जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अजित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. बक्सर-पटना एनएच-922 पर कल्याणपुर मोड़ के पास (थाना-बिहिया) में एक पिकअप की जांच करने पर पिकअप के डाला में रखे प्लाइ बोर्ड के नीचे प्लाइ से बने बॉक्स के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. पिकअप पर अंकित वाहन निबंधन संख्या के साथ ही पिकअप के अंदर से एक और नंबर प्लेट पाया गया. जिस पर निबंधन संख्या दूसरा अंकित पाया गया. वाहन के चालक विकास महतो, पे०- भरोसी महतो, सा०-दीघा, पटना, बिहार सहित एक और व्यक्ति हरिशंकर कुमार, पे०- स्व०-सुरेंद्र राय, सा०-दीघा , जिला- पटना, बिहार, को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से 5136 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख के करीब आंका गया. छापेमारी दल में निरीक्षक अजित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक जमिल अख्तर के साथ- साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >