बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यो का निरीक्षण करने नाव से पहुंचे विधायक

बड़हरा विधानसभा मे बाढ़ की विभिषिका के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थानो द्वारा राहत कार्य चल रहे है.

आरा/बड़हरा.

बड़हरा विधानसभा मे बाढ़ की विभिषिका के बीच प्रशासन और जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थानो द्वारा राहत कार्य चल रहे है. बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार क्षेत्रों का दौरा कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. शनिवार को राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, राजस्व पदाधिकारी, मेडिकल टीम और कार्यकर्ताओं के साथ केशोपुर से एनडीआरएफ द्वारा उपलव्ध नाव पर सवार होकर नेकनामटोला, बखोरापुर, महुदही,हरखटोला,शालीग्रम के टोला सहित अन्य गांवों का दौरा किए. उक्त दौरान नेकनामटोला के वार्ड पांच और छह के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण जनता की शिकायत पर विधायक के निर्देश से तत्काल मेडिकल शिविर लगाकर लोगो को जरूरी दवाइयां उपलब्ध करायी गयी. विधायक और साथ चल रहे राहत कार्य टीम ने ग्रामीण जनता से बातचीत कर बाढ़ मे राहत कार्यों का जायजा लिया. उक्त दौरान विधायक द्वारा पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिया गया. विधायक ने कहा कि लगातार मेरे द्वारा टीम बनाकर बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का दौरा हो रहा है. टीम में प्रखंड के अधिकारी और मेडिकल टीम भी साथ रह रहे हैं. लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी को तुरंत समाधान किया जा रहा है. आज मैंने सोहरा-त्रिभुआनी,केवटिया,पदमिनिया और बबुरा में विस्थापित पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया है. चाहता हूं कि इस विकट परिस्थिति में किसी को परेशानी न हो. इसके लिए नाव,प्लास्टिक, दवाई, पशुचारा, राशन आदि की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से बात कर बड़हरा को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की घोषणा करायी जायेेगी. दौरा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,राजस्व पदाधिकारी, उज्ज्वल सिंह, निशांत सिंह सेंगर सहित अन्य लोग और सरकारी अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >