प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार मोड़ के समीप हुई घटना

आरा

. आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार मोड़ के समीप मंगलवार की शाम प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त मामूली रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी बिहारी यादव का 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार यादव एवं उसी गांव के निवासी सामा चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र मदन चौधरी है एवं दोनों दोस्त हैं. इधर मदन चौधरी ने बताया कि वे दोनों अपने गांव से बाइक पर सवार होकर आरा किसी काम से आ रहे थे. आने के क्रम में जैसे ही वे लोग धमार मोड़ के पास पहुंचे, तभी प्राइवेट स्कूल बस में रॉन्ग साइड से आकर उनकी बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका दोस्त राकेश कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि वह मामूली रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं से मैं जख्मी राकेश कुमार यादव का बाया पैर फ्रैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >