पीरो
. पीरो नगर के भागलपुर में आपसी विवाद में भाई ने ही भाई और उसकी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. मंगलवार को घटित इस घटना में पीरो के भागलपुर निवासी मो रसीद आलम और उनकी पत्नी शम्मा परवीन गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी पति – पत्नी को इलाज के लिए पीरो अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आरा रेफर कर दिया है. इस मामले में जख्मी शम्मा परवीन ने पीरो थाना में नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
