दीया की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला झुलसी

पूजा के दौरान दीया की चपेट में साड़ी आने से हुई घटना

आरा.

पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव में रविवार के दोपहर दीया की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस गयी. उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार झुलसी महिला पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव निवासी 62 वर्षीया रीता देवी है. बुजुर्ग महिला के परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर दीया जलाकर पूजा कर रही थीं. उसी दौरान उनकी साड़ी दीया की चपेट में आ गयी और देखते ही देखते आग पूरी तरह फैल गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >