ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

आरा स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप डाउन लाइन पर हुई घटना

आरा.

आरा स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप डाउन लाइन पर शनिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >