मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में मिट्टी भरने के विवाद में रविवार की दोपहर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गयी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. इसके बाद उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में 42 वर्षीय अशोक कुमार, उनका 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं 28 वर्षीय भतीजा चंदन कुमार शामिल हैं. इधर, अशोक कुमार ने बताया कि गांव में उनके परती जमीन है. उसी जमीन से पड़ोसियों का आने-जाने का रास्ता भी है. रविवार की दोपहर उक्त पड़ोसी द्वारा उनके जमीन पर मिट्टी भरवारा जा रहा था, तभी उन्होंने उन्हें मिट्टी भरने से मना किया, तो उन लोगों द्वारा लाठी-डंडों से तीनों लोगों की पिटाई कर दी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी अशोक कुमार ने गांव के ही अजीत सिंह, विकास राय, ओम प्रकाश राय सहित उनके साथ रहे दो अन्य लोगों पर खुद के जमीन पर मिट्टी भरने से मना करने पर सभी लोगों को लाठी-डंडों से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की शामिल कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.