पश्चिम बंगाल में अपहरण और हत्या का आरोपित पीरो से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के भरतपुर में आठ साल की बच्ची का अपहरण कर हुई थी हत्यापीरो के भागलपुर में छिपकर रह रहा था आरोपित, मोबाइल ट्रैक कर आरोपित तक पहुंची पुलिस

पीरो.

पीरो नगर के भागलपुर में मंगलवार की रात्रि पश्चिम बंगाल और पीरो थाने की पुलिस ने छापेमारी कर यहां छिपकर रह रहे अपहरण और हत्या के आरोपित को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित मो मेराज शेख मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) जिले के भरतपुर का रहने वाला बताया जाता है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत नवंबर 2025 में मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर में एक आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले में आरोपित मेराज शेख की स्थानीय पुलिस तलाश कर रही थी. जबकि आरोपित वहां से फरार होकर पीरो के भागलपुर में छिपकर रह रहा था और फेरी का धंधा कर रहा था. इधर पश्चिम बंगाल की पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस के अनुसार मोबाइल सर्विसलांस के आधार पर पता चला कि आरोपित पीरो के भागलपुर में छिपकर रह रहा है. आरोपित का लोकेशन ट्रैक होने के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस पीरो पहुंची और पीरो थाना के सहयोग से मंगलवार की रात भागलपुर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर आरोपित को धर दबोचा. गिरफ्तार करने के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >