आरपीएफ ने आठ लोगों को शराब के साथ किया गिरफ्तार, जेल

कोटा-पटना ट्रेन से गिरफ्तार किये गये सभी धंधेबाज

आरा.

आरपीएफ ने रविवार को शराब कारोबार से जुड़े आठ लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इन्हें 13238 कोटा-पटना ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये शराब तस्कर पटना, नालंदा, रोहतास, भोजपुर के रहनेवाले हैं. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर शराब के साथ रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया. रेल थाना पुलिस ने बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया. आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि शनिवार को पठानकोट दिल्ली ट्रेन के पेंट्रीकार से लावारिस अवस्था में शराब बरामद की गयी थी. जबकि रविवार को 13238 कोटा-पटना ट्रेन डाउन में आपराधिक गतिविधि की निगरानी के दौरान डुमरांव-आरा स्टेशन के बीच समय करीब 05:47 बजे से 06:15 बजे के बीच आठ व्यक्तियों के साथ आठ पिट्ठू बैंग, दो कार्टून, 2 झोला, लेडीज बैग में विदेशी शराब के साथ संदिग्ध अवस्था में पाये गये. उन्होंने बताया कि एसी कोच बी1 में 08 पिट्टू वैग, दो कार्टून तथा दो झोला व एक महिला बैग के साथ 08 व्यक्ति शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े थे. कार्टून व बैग के बारे में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. उन सामान की जांच की गयी, तो पाया गया कि उन सभी में अंग्रेजी शराब भरी हुई है. सामान सहित 08 व्यक्तियों को आरा में उतारा गया. गिरफ्तार शराब तस्करों में पटना जिला के दीघा थाना अंतर्गत दीघा निवासी अजय राय के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के पास एक ब्लू रंग के बैग में 750 लीटर मिली. वहीं, दानापुर के बिंदु भूषण के 24 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के पास से एक लाल रंग के पिट्टू बैग में 750 लीटर मिली. जबकि रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना के अंधार कर्मा निवासी संजय सिंह के 21 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के पास एक ब्लू रंग के पिट्टू बैग सफारी लिखा हुआ, इसमें 03 अदद ब्लेंडर प्राइड एक्सक्लूसिव प्रीमियम व्हिस्की 750 लीटर मिली, उसी बैग में 02 अदद मैजिक मोमेंट तथा प्रत्येक की धारिता 750 मिली तथा कीमत 670 रुपये, पटना जिला के परसा बाजार थाना के इतवारपुर गांव निवासी नागेंद्र राय के 24 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के पास सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला, जिसमें 24 अदद किंगफिशर बियर 500 लीटर मिली. तथा दूसरा लाल व काले रंग का छपा लेडीज बैग जिसमे 13 अदद किंगफिशर बियर 500 लीटर मिली, भोजपुर जिला के संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के पास एक काले रंग का पिट्ठू बैग,जिसमे 750 लीटर मिली. तथा सफ़ेद प्लास्टिक का झोला, जिसमे 12 अदद किंगफिशर बियर- 4 में सभी में 500 मिली., नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत निवासी सदन प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के पास एक ब्लू व ग्रे रंग का पिट्ठू बैग, जिसमें 04 रॉयल स्टेज बैरल सेलेक्ट प्रीमियम व्हिस्की 750 लीटर मिली तथा दूसरा मैरुन रंग के पिट्टू बैग में 1 ग्रीन लेवल शराब 750 मिली. व उसी बैग में 16 की संख्या में 08 पीएम ट्रेटरा पैक 180 मिली. पटना जिला कटरा बाजार के दीदारगंज चेक पोस्ट निवासी उमेश राय के 15 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के पास एक कार्टून में 13 किंगफिशर बियर 500 लीटर मिली व दूसरा कार्टून मे 13 किंगफिशर प्रत्येक 500 मिली व पटना जिला के ही विक्रम थाना के तहत बलिहारी गांव निवासी विजय कुमार के 14 वर्षीय पुत्र बिट्टू के पास एक काला व पिला रंग के पिट्टू बैग में 20, 08 पीएम टेट्रा पैक प्रत्येक में 180 मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर