भोजपुर : सिकरहटा थाना पहुंचे एसडीपीओ कन्हैया कुमार, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना में एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती बढ़ाने और गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कन्हैया कुमार ने रविवार को सिकरहटा थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की.

एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अभिलेखों की जांच कर दिए गश्ती बढ़ाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना के विभिन्न अभिलेखों (रजिस्टर) और पुलिसिंग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली.

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा.

गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई पर जोर

एसडीपीओ ने लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने तथा गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने को कहा.

निरीक्षण के दौरान सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष ललितेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी रामाशंकर बैठा, विवेकानंद कुमार समेत थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >