परमपूज्य संतश्री देवराहा शिवनाथ जी महाराज अपने शिष्यों के साथ शुक्रवार को भोजपुर से मथुरा पहुंचे. मथुरा पहुंचने के बाद उन्होंने जुलेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज से मुलाकात की. इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज ने संतश्री देवराहा शिवनाथ जी महाराज का जोरदार स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया.
धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा
दोनों संतों के बीच धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया. मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत, शिष्य और श्रद्धालु उपस्थित थे.
समाज को एकजुट करने और जागरूकता पर जोर
संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने और इससे जुड़े विषय को लेकर समाज को एकजुट करने और शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की. इस दौरान मथुरा की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा के साथ भोजपुर से आए संतों के जुड़ाव को लेकर भी बातचीत हुई.
Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण
संतश्री देवराहा शिवनाथ जी महाराज का बयान
संतश्री देवराहा शिवनाथ जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की श्रद्धा और भावना से जुड़ा विषय है. हम चाहते हैं कि इस विषय पर समाज जागरूक और संगठित हो.
शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आगे की रणनीति
उन्होंने कहा कि इसके लिए साधु-संतों के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. हमारा उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि अपनी धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रति समाज को जागरूक करना है.
