Road Accident: आरा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

Road Accident: भोजपुर जिले के आरा में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी एक तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे.

Road Accident: आरा. बिहार के आरा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. घटना जिले के चरपोखरी थाने के मुकुंदपुर गांव के पास छोटी नहर की है. एक तिलक समारोह से लौट रहे लोगों के साथ यह हादसा देर रात हुई है. मुकुंदपुर के पास डायवर्शन पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में तीन लोग की मौत हो गई. ट्रैक्टर पर 20 से 25 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल और पहुंच जख्मियों को नहर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

सभी मृतकों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार सभी मुकुंदपुर गांव के रहने वाले विनोद की बेटी फूला कुमारी के तिलक समारोह में गए थे. मृतकों में अगिआंव बाजार क्षेत्र के तिवारीडीह के खैरी गांव निवासी स्वर्गीय अघानु मुसहर का 60 वर्षीय पुत्र भदई मुसहर, अगिआंव बाजार के तिवारिडीह खैरी गांव के जगदीश मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र निर्मल मुसहर और गड़हनी थाना क्षेत्र के नतमपुर गांव निवासी टेंगारी मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र जगत मुसहर शामिल हैं. जगत मुसहर और निर्मल मुसहर आपस में जीजा-साला थे.

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

इस भीषण हादसे में जख्मी भानु कुमार ने बताया कि गुरुवार को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खैरी गांव से 20 से 25 लोग ट्रैक्टर पर बैठकर विनोद कुमार की बेटी फूला कुमारी के तिलक समारोह में चरपोखरी गांव में गए थे. तिलक से लौटने में रात्रि के लगभग एक बज गया. इस दौरान चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के समीप छोटी नहर के पास ब्रेकर आया, उसी ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई.

Also Read: Lok Sabha Poll: नवादा व जमुई के कुछ बूथों पर ईवीएम खराब, डीएम ने संभाली कंट्रोल रूम की कमान

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, घटना के बारे में चरपोखरी थाना के एसआई डीके निराला ने बताया कि सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे. मुकुंदपुर के पास डायवर्शन था. जहां ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर