भोजपुर : चरपोखरी में पूर्व विधायक रघुपति गोप की 7वीं पुण्यतिथि मनी, नेताओं ने किसान-मजदूरों के लिए किए संघर्ष को किया याद

भोजपुर के चरपोखरी में प्रखर समाजवादी नेता और पूर्व विधायक स्व. रघुपति गोप की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर नेताओं ने उनके किसान-मजदूरों के हित में किए गए संघर्षों को याद किया. श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी में उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया.

सोन अंचल किसान पंचायत सह समाजवादी चेतना परिषद, भोजपुर के तत्वावधान में रविवार को चरपोखरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रतिनिधि भवन में प्रखर समाजवादी नेता, संस्थापक एवं पूर्व विधायक स्व. रघुपति गोप की 7वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड परिसर स्थित स्व. गोप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए सामाजिक व जनहित के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. इसके पश्चात प्रतिनिधि भवन में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

मुख्य अतिथियों और वक्ताओं के विचार

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों में शामिल विधान पार्षद सोनू कुमार राय, अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव, जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश तथा दिवंगत नेता के पुत्र बृज बहादुर गोपाल ने स्व. रघुपति गोप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्व. गोप आजीवन किसानों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ते रहे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे.

सादगी, संघर्ष और जनसेवा का अनुपम प्रतीक

उनका संपूर्ण जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का अनुपम प्रतीक था, जिसकी छाप आज भी क्षेत्र की जनता के दिलों में स्पष्ट दिखाई देती है. उनके द्वारा समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.

उपस्थित गणमान्य लोग और कार्यकर्ता

इस मौके पर प्रमुख रामचंद्र यादव, पूर्व उपप्रमुख पप्पू साह, सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, राजद अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, हरेंद्र यादव, राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >