रफ्तार का कहर : बेलगाम ट्रेलर ने सीएसपी सह डेयरी फार्म संचालक को रौंदा, मौत

Arrah News : मृतक की पहचान खनेट गांव निवासी कमलेश राय के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से सीएसपी संचालक होने के साथ-साथ डेयरी फार्म भी चलाता था.

Arrah News : (वसीम) आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक बेलगाम ट्रेलर ने सीएसपी सह डेयरी फार्म संचालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी कमलेश राय के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से सीएसपी संचालक होने के साथ-साथ डेयरी फार्म भी चलाता था. वह पवना बाजार में ग्रामीण बैंक का सीएसपी केंद्र संचालित करता था.

बाजार से लौटने वक्त हादसा

परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह सीएसपी केंद्र बंद कर बाजार में खरीदारी करने गया था. इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा. तेल लेकर जैसे ही वह घर लौट रहा था, तभी सहार की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना व जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी. करीब दो घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसके परिवार में पत्नी रौशनी देवी, एक पुत्र जानवी और एक पुत्र कान्हा हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >