बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले के विरोध में जगदीशपुर व शाहपुर में प्रदर्शन

हिंदू समाज ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना

जगदीशपुर.

बांग्लादेश में हिंदू, सिक्ख, जैन एवं बौद्धों पर हो रहे हमले व अत्याचार के विरोध में जगदीशपुर प्रखंड के हिंदू समाज द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना में शामिल लोगों ने राष्ट्रपति महोदया के नाम से लिखित ज्ञापन को जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनीलाल शर्मा एवं संचालन अमन भारतीय के द्वारा किया गया.

संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कटर पंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक है. वर्तमान के बांग्लादेश सरकार तथा एजेंसी आक्रमण रोकने की जगह केवल मुख्य दर्शक बनी हुई है. बांग्लादेश के हिंदुओं द्वारा सर्वरक्षण हेतु लोकतांत्रिक पद्धति से उठायी गयी आवाज को दबाने हेतु उन्हीं पर अन्याय व अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है. ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिंदू का नेतृत्व कर रहे इस्कान के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बंगलादेश सरकार द्वारा कारावास भेजना अन्यायपूर्ण है. वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश सरकार यह सुनिश्चित करें कि बंगलादेश में हिंदू परिवार पर अत्याचार तत्काल बंद हो तथा चिन्मय कृष्ण दास को कारावास से मुक्त करें. कार्यक्रम के माध्यम से हम नागरिक जन भारत सरकार से भी यह कहना चाहते हैं कि यह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने हेतु प्रयासों को हर संभव जारी रखें. इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाया जाये. कार्यक्रम में एक ही पूर्वज के वंशज मौन रहेंगे. हम कैसे जैसे गगनभेदी नारे लगाए गये. कार्यक्रम में राकेश यादव, मोनू निराला, अशोक कुमार चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद, मिथलेश कुशवाहा, सुषुमलता कुशवाहा, संध्या सिंह, आदित्य कुमार, राकेश श्रीवास्तव, माधव केसरी, मिलिंद चौधरी, सुरेंद्र शाह, गणेश स्वर्णकार, विष्णु शंकर कुमार, राहुल कुमार, कृपाशंकर पांडे, कुमार गौतम, जितेंद्र जस्टिस, रवि, राकेश शर्मा, विनय मिश्रा, पीयूष सोनी, प्रदीप कुमार, राजा कुमार, सनातनी पवन संजय गुप्ता, महावीर सर, रामकृष्ण प्रसाद, राजीव रंजन तिवारी, अर्जुन प्रसाद, पिंकू यादव, पप्पू यदुवंशी, लीला कुशवाहा, राजकुमार, विक्की राज, सनी कुमार, मनजी चौधरी, अरुण सिंह, मनीष सिंह, गौतम सोनी, रितिक रौशन सिंह, संतोष कसेरा, अजीत सोनी, गणेश मिस्त्री, अमर चौबे सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं, शाहपुर में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा की प्रखंड इकाई ने मानव शृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया. शाहपुर नगर पंचायत के बनाही रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव शृंखला बनाया गया. वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना होगा. इसके साथ ही इससे जुड़े एक विज्ञप्ति बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को दिया. मानव शृंखला में मंटू दुबे, अजीत दुबे, मुकेश मिश्रा, अंतर्यामी मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरेराम सिंह सहित कई अन्य समर्थक शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.