छेर नदी डायवर्सन पर दो युवकों की मौत से भड़का आक्रोश, आरा NH-84 पर एक घंटे तक जाम

शाहपुर में छेर नदी डायवर्सन पर दो युवकों की डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों ने NH-84 पर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Arrah News : छेर नदी के डायवर्सन पर डूबने से दो युवकों की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. पूर्व विधायक राहुल तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आरा-बक्सर मार्ग एनएच-84 को जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. ग्रामीण मृतकों के स्वजन को उचित मुआवजा देने के साथ डायवर्सन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग कर रहे थे.

मुआवजे और सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम जगदीशपुर ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्र, बीडीओ शत्रुंजय सिंह और सीओ आनंद प्रकाश मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने नियमानुसार मृतकों के स्वजन को मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. साथ ही पीएम शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने की बात भी कही.

बैरिकेडिंग होती तो टल सकता था हादसा : राहुल तिवारी

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने हादसे पर दुख जताते हुए डायवर्सन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि डायवर्सन पर बैरिकेडिंग रहती तो हादसे को टाला जा सकता था. उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की.

मृतक सचिन परिवार का इकलौता बेटा था

राहुल तिवारी ने कहा कि मृतक सचिन रवानी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थे. उन्होंने सचिन के परिवार के साथ संदीप कुमार के स्वजन को भी उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में भी परिजनों को परेशानी और खर्च उठाना पड़ा.

प्रशासन के देर से पहुंचने पर भी जतायी नाराजगी

पूर्व विधायक ने हादसे की सूचना के बाद अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बाद प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए.

बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग

ग्रामीणों ने डायवर्सन पर तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना था कि बाढ़ के पानी के बीच डायवर्सन से आवागमन के दौरान सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से दोबारा हादसा हो सकता है.

आश्वासन के बाद सामान्य हुआ यातायात

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद एनएच-84 पर यातायात परिचालन सामान्य हो गया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, पूर्व उपमुख्यपार्षद मो. मुख्तार शाह, संतोष यादव, सत्येंद्र यादव, हरेराम यादव, जितेंद्र रवानी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >