जिले में गेहूं खरीद शुरू, डीएम ने एड़ौरा में किया शुभारंभ

वर्ष 2026 के लिए खरीद दर 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से

उदवंंतनगर.

प्रखंड क्षेत्र के एड़ौरा पैक्स में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने फीता काटकर वर्ष 2026 के लिए गेहूं खरीद की शुरुआत की. इस मौके पर डीएम सहित अन्य आगत अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधे देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भोजपुर में बुधवार से गेहूं खरीद की शुरुआत कर दी गयी है.

गत वर्ष की अपेक्षा गेहूं की अधिक खरीददारी के लिए सरकार ने 160 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ाया है. पैक्स के माध्यम से इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जायेगी, जिससे किसानों को लाभ होगा. सरकार ने 590 मीट्रिक टन गेहूं खरीदारी का लक्ष्य रखा है. किसानों को पहले ऑनलाइन करना होगा. उसके बाद तय प्रक्रिया के तहत गेहूं की खरीद की जायेगी. किसानों को उनके फसल मूल्य की भुगतान 48 घंटे के भीतर की जायेगी. उन्होंने बताया कि धान की खरीद में निर्धारित 130 लाख मीट्रिक टन के अतिरिक्त 10 प्रतिशत अधिक खरीदारी की गयी है.

गेहूं खरीद की लक्ष्य को बढ़ाने की मांगएड़ौरा पैक्स अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ पप्पू ने कहा कि भोजपुर के निर्धारित लक्ष्य के बराबर तो एड़ौरा पैक्स के किसान गेहूं सरकार को बेचते हैं. उन्होंने गेहूं के लक्ष्य को बढ़ाने की अपील की. कार्यक्रम में सहकारिता पदाधिकारी गोविंद जी, कृपा शंकर, मुखिया प्रतिनिधि राम बचन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुमार आनंद, एड़ौरा पैक्स प्रबंधक शंकर दयाल सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >