घास काटने घर से निकली किशोरी का शव दूसरे दिन किया गया बरामद

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव स्थित गंगा नदी किनारे शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा.

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में घास काटने घर से निकली किशोरी का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है. उसका शव थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव स्थित गंगा नदी के किनारे से शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया. शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत किशोरी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी सरल राम की 16 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी है एवं वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी. इधर मृत किशोरी का चचेरा भाई दसई राम ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह घर से घास काटने के लिए बधार की ओर निकली थी. देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि वह गंगा नदी में गिर कर डूब गयी, जिसके बाद गुरुवार की देर शाम तक परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. शुक्रवार की सुबह जब हेतमपुर गांव स्थित गंगा नदी किनारे मछुआरे मछली मारने के लिए जाल लगा रहे थे. तभी उन्होंने उसके शव को नदी के किनारे पड़ा देखा. इसके बाद मछुआरे द्वारा की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है की मृत किशोरी अपने तीन बहन व भाई एक भाई में बड़ी थी. उसके परिवार में मां सविता देवी व दो बहन अंशु कुमारी, प्रिया कुमारी एवं एक भाई विकाश कुमार है. घटना के बाद मृत किशोरी के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत किशोरी की मां सविता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >