चोरी के ट्रैक्टर, दो कट्टा, एक पिस्टल सहित अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

उदवंतनगर थाना के दर्शन छपरा गांव में छापेमारी में मिली कामयाबी

आरा.

भाेजपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उदवंतनगर थाना अंतर्गत एक चोरी के ट्रैक्टर को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो कट्टा, एक पिस्टल, एक मैगजीन एवं सात कारतूस भी बरामद किया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उदवंतनगर थाना के ग्राम दर्शनछपरा गांव निवासी सरोज यादव नामक व्यक्ति घर में एक चोरी का ट्रैक्टर और अवैध हथियार रखे हुए है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उदवंतनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रपुअनि अमर कुमार सिंह सहित सशस्त्र बलों की टीम गठित की गयी. टीम ने ग्राम दर्शनछपरा पहुंचकर सरोज यादव, पिता महेश सिंह के घर की तलाशी ली गयी तो घर में बक्सा में रखी दो कट्टा, एक पिस्टल, एक मैगजीन, सात कारतूस सहित एक चोरी का स्वराज ट्रैक्टर बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित अधिनियम लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >