पुलिस ने शिक्षक सहित तीन शराबियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार शिक्षिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनकप्रिया है तैनात

सहार.

चौरी थाना पुलिस ने शराब पीने के मामले में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक सहित तीन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनकप्रिया के शिक्षक गंज निवासी सिपाही लाल शर्मा के पुत्र रितेश कुमार शर्मा, कौलोडिहरी निवासी स्व पियर पासवान के पुत्र लक्ष्मण पासवान तथा महेंद्र सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह को शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >