अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र से एसी व पंखा गायब, केस दर्ज

अस्पताल के बंद कमरे किया गया है सामान की चोरी

संदेश.

ताला बंद माल गायब वाली चरितार्थ कहावत अजीमाबाद थाना से मात्र हजार मीटर की दूरी पर बने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र किरकिरी, अजीमाबाद के नया भवन पर लागू हो रहा है. जानकारी के अनुसार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र किरकिरी अजीमाबाद में नये भवन में कमरे में लगाने के लिए एक कमरा में दो एसी तथा दो दीवाल पंखा रखा हुआ था, जिसमें ताला बंद रहता है. चिकित्सक तथा डाटा ऑपरेटर दूसरे कमरे में मरीज को देखते, इलाज तथा अन्य कार्यों का निष्पादन करते हैं.

जिस कमरा में एसी तथा दीवाल पंखा या अन्य सामान रखा गया है, उसमें हमेशा ताला बंद रहता है, लेकिन किसी कार्य से बुधवार को उस कमरा को डाटा ऑपरेटर तथा चिकित्सक के द्वारा खोला गया, तो देखने को मिला कि दो एसी तथा दो पंखे गायब हैं. इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी. शिकायत के बाद थानाध्यक्ष निवास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है . इसकी जानकारी थानाध्यक्ष निवास कुमार ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >