नाइन एमएम की पिस्टल व गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, छह कारतूस भी मिले

कई थानों में आरोपित पर दर्ज है प्राथमिकी

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के एकवारी से पुलिस ने रविवार की रात्रि में एक अपराधी को नाइन एमएम पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया. आराेपित पर पूर्व में भी कई थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें फरार चल रहा था. जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा है जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एकवारी गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र चांद कुमार उर्फ अंशुमान उर्फ लिली को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके कमर से नाइन एमएम की लोडेड पिस्टल और छह गोलियां बरामद की गयीं. इसकी जानकारी पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि चांद कुमार पर सहार थाना में कांड संख्या 13/2024 बिटेश्वर सिंह को गोली मारकर घायल करने का आर्म्स एक्ट का मामला, वहीं इमादपुर थाना कांड संख्या 18/2024 में भी आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था, जो पूर्व में आरा नवादा थाना कांड संख्या 2271/2018 में उत्पाद अधिनियम में जेल जा चुका है. एसडीपीओ ने बताया कि पिस्टल गोली और दो मोबाइल जब्त किया गया है, सहार थाना में चांद कुमार के खिलाफ 96/2024 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत के जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.