जमीन विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक मैकेनिक को मारी गोली

उदवंतनगर थाना क्षेत्र में असनी पुल के समीप हुई घटना

आरा. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के समीप भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक मैकेनिक को गोली मार दी. जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पीठ पर लगी है. घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गढ़हा गांव निवासी स्व.कृष्णा सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मुनन कुमार है. वह पेशे से बाइक मैकेनिक है एवं असनी बाजार स्थित बाइक दुकान पर काम करता है. घटना की सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से मिल घटना की जानकारी ली. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर मुनन कुमार ने बताया कि गढ़हा गांव में उसका ढाई बिगहा जमीन है, जिसको लेकर गत 2022 में उक्त युवक के परिवार से झगड़ा भी हुआ था. उसी समय से उनसे विवाद चला आ रहा है. मंगलवार की शाम वह जीरो माइल स्थित ऑटो केयर में बाइक बनाने गया था. बाइक बनाने के बाद वह अपने भाई के साथ पैदल वापस गांव लौट रहा था. लौट के क्रम में जैसे ही वह असनी पुल के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और पहले उसकी जमकर पिटाई की. मारपीट के दौरान जब वह झिट्टी मारकर भागने लगा, तभी बदमाश ने उसे पीछे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर जख्मी मुनन कुमार ने गढ़हा गांव निवासी रामायण सिंह के बेटे लल्लू कुमार एवं उसके साथ रहे दोनों साथियों पर मारपीट करने एवं लालू कुमार पर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >