आहर में डूबने से युवक की गयी जान

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के आहर से मिला शव

उदवंतनगर.

थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के आहर में अहले सुबह पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह का पुत्र कौशल सिंह (30) बताया जाता है. युवक शौच करने आहर की ओर गया था. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के आहर में एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह का पुत्र कौशल सिंह (30) के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि युवक श्रीरामपुर गांव के आहर की ओर शौच करने गया था. पैर फिसल जाने से वह आहर में गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. आहर में गिरने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक युवक दम तोड़ चुका था. मौत की खबर से गांव में मातमी माहौल पसर गया. परिजन चीत्कार कर रोने लगे. ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पानी से निकाला गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >