ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. हादसे में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया है. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही, जिसके बाद वहां मौजूद यात्रियों द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके अलावा तलाशी के दौरान पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक जनरल सुपरफास्ट रेल टिकट भी बरामद किया है, जिसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुड़ गयी है. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत ट्रेन से गिरकर के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लेकर जाने तक शव की शिनाख़्त तो नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >