गोठहुला गांव में यज्ञ देखने गये युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर लगा आरोप

बहिरो स्थित गैस गोदाम के पास मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव स्थित गैस गोदाम के समीप सोमवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक को सिर में पीछे से गोली मारी गयी है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत एवं अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी बुधन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार उर्फ भोला है. उसने मैट्रिक करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. साहिल कुमार उर्फ भोला के पिता बुधन पासवान ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही तीन-चार लड़कों के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में यज्ञ देखने गया था. जाने के बाद मोबाइल पर करीब 10 बजे रात तक उससे बात हुई थी. इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई, जब बात हुई थी, तो उसने कहा था कि एक घंटे के अंदर मैं घर आ जाउंगा, लेकिन वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इसी बीच सोमवार की सुबह अचानक उन्हें मालूम हुआ कि एक लड़के का शव गांव में ही स्थित गैस गोदाम के पास पड़ा है. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह उनके बेटे का ही शव है और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. वहीं दूसरी ओर भोला के पिता बुधन पासवान ने यज्ञ में उसके साथ गये चार लड़कों पर ही उसकी गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत ने बताया कि वह गांव के ही कुछ लड़कों के साथ यज्ञ में मेला देखने गया था. जहां उन लोगों ने खाया-पिया. इसी बीच उनके बीच लगता है कि कुछ आपसी विवाद हुआ होगा, जिसके कारण उनके द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है. हालांकि सभी लड़के अभी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही. बताया जाता है कि भोला अपने दो भाई व पांच बहनों में छोटा था. उसके परिवार में मां हेवांती देवी व पांच बहन नीतू देवी, प्रियंका देवी, प्रीति देवी, खुशबू देवी,नंदनी देवी एवं एक भाई करण कुमार है. मृतक के पिता बहिरो लख पर सब्जी बेचते हैं. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. मां हेवांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >