संदेहास्पद स्थिति में मुर्गा दुकानदार को लगी गोली

जख्मी चिकटोली निवासी नगा कुरैशी का बेटा 25 वर्षीय बबलू कुरैशी है

चरपोखरी.

थाना क्षेत्र के गड़हनी चिकटोली मुहल्ले में शुक्रवार की अहले सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब छत पर सोये युवक को गोली लग गयी. गोली लगने के कारण चिकटोली निवासी नगा कुरैशी के 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुरैशी जख्मी हो गया है. वह मुर्गा दुकानदार बताया जा रहा है. जख्मी का इलाज आरा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि गोली युवक के दाहिने जांघ को जख्मी करते हुए बाएं जांघ में जा लगी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में चरपोखरी थानाध्यक्ष ने बताया ऐसा प्रतीत होता है कि खेल-खेल में युवक को गोली लग गयी है. हालांकि मामले की जांच की जा रही है. जख्मी के फर्दबयान के आधार पर करवाई की जायेगी. इधर जख्मी युवक के अनुसार बताया जाता है कि वह अपने छत पर सोया हुआ था. इसी बीच शुक्रवार की सुबह अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मार दी गयी है. पुलिस दोनों पहलुओं पर तहकीकात कर रही है. इधर घटना को लेकर मुहल्ले में सनसनी फैली हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >