पटना में गूंजेगी छात्र-युवाओं की आवाज, 6 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जुटेंगे युवा

बिहार की शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर 6 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में छात्र सम्मेलन का आयोजन, जानें पूरी जानकारी।

Arrah News : बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 6 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में छात्र सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. दोपहर 12 बजे से होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन आइसा और आरवाईए के ‘जेन जी राइजिंग’ अभियान के तहत किया जा रहा है.

एसबी कॉलेज में छात्रों से किया गया संवाद

सम्मेलन को लेकर बुधवार को एसबी कॉलेज, आरा में आइसा की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच अभियान चलाया गया. इस दौरान संगठन के नेताओं ने विद्यार्थियों से संवाद कर सम्मेलन के उद्देश्य की जानकारी दी और बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

शिक्षा, परीक्षा और रोजगार को बताया प्रमुख मुद्दा

आइसा नेताओं ने कहा कि शिक्षा, परीक्षा और रोजगार आज छात्र-युवाओं के सबसे अहम सवाल हैं. बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है. इन मुद्दों को लेकर छात्र-युवाओं की एकजुट आवाज को मजबूत करने की जरूरत है.

‘छह सितंबर को पटना चलो’ का दिया नारा

अभियान के दौरान छात्र-युवाओं ने ‘शिक्षा, परीक्षा और रोजगार हमारा अधिकार, छह सितंबर को पटना चलो’ का नारा बुलंद किया. नेताओं ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से युवाओं से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जायेगा.

बड़ी संख्या में छात्रों से पहुंचने की अपील

आइसा नेताओं ने छात्र-छात्राओं से 6 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचने की अपील की. अभियान में आइसा जिला सह सचिव साहिल अरोरा, कॉलेज अध्यक्ष राजन कुमार, उपाध्यक्ष कुमारी श्रेया, सह सचिव राहुल यादव, जयश्री आनंद समेत अन्य छात्र मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >