बाइक की ठोकर से बच्ची जख्मी

आरा-बड़हरा मार्ग पर फरना गांव के समीप हुई घटना

आरा.

आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में बाइक की ठोकर से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी अकलू बिंद की पांच वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी है. इधर, जख्मी के पिता अकलू बिंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में सड़क पार कर एक तरफ से दूसरी ओर जा रही थी. उसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी बच्ची के चेहरे पर काफी चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >