वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : सेमेस्टर 4 और 6 के छात्र करा सकेंगे OMR शीट की दोबारा जांच, जानें फीस और तारीख

Veer Kunwar Singh University : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर 4 और 6 के परीक्षा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए अधिसूचना जारी की है. छात्र 15 से 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. शुल्क की जानकारी और आवेदन की समय सीमा का ध्यान रखें.

Veer Kunwar Singh University : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने यूजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024–28) एवं यूजी सेमेस्टर-6 (सत्र 2023–27) के प्रकाशित परीक्षा परिणाम में ओएमआर (OMR) शीट के पुनर्मूल्यांकन के इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए अधिसूचना जारी की है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. लाल बाबू सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक छात्र-छात्राएं आगामी 15 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक अपने संबंधित महाविद्यालय में आवेदन जमा कर सकेंगे. आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा.

आवेदन के लिए शुल्क निर्धारित

अधिसूचना के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन के लिए एक पेपर के लिए 150 रुपये, दो पेपर के लिए 250 रुपये तथा तीन पेपर के लिए 350 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों की समेकित सूची तैयार कर परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क बैंक चालान या ड्राफ्ट के माध्यम से परीक्षा कोष में जमा करें. इसके साथ ही, सभी आवश्यक दस्तावेज 22 जुलाई 2026 तक परीक्षा विभाग के कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें.

Arrah News : समय सीमा के भीतर करें आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी तरह स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए, संबंधित छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन फॉर्म और शुल्क जमा करने की अपील की गई है.

Also Read : आरा : बीस सूत्री बैठक में जनहित के मुद्दों पर तीखी बहस, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh pandey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >