सोशल डिस्टेंसिंग का कई जगह नहीं हो रहा पालन

आरा : जिले में अभी तक कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं. जितने लोगों के सैंपल की जांच की गयी है, उनमें सबका रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. हालांकि शुक्रवार को एक मरीज की मौत को कोरोना का संदिग्ध मरीज माना जा रहा है, पर प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने […]

आरा : जिले में अभी तक कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं. जितने लोगों के सैंपल की जांच की गयी है, उनमें सबका रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. हालांकि शुक्रवार को एक मरीज की मौत को कोरोना का संदिग्ध मरीज माना जा रहा है, पर प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. फिर भी सावधानी की आवश्यकता है. हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए मुस्तैद है. लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक नियमों का पालन किया जा रहा है. अनावश्यक सड़कों पर घूमनेवालों बाइक सवारों, वाहन सवारों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है. वहीं, बाइक सवारों को उठक बैठक भी कराया जा रहा है.नहीं किया जा रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालनहालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के बावजूद कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. शाम में काफी लोग सड़कों पर निकल जा रहे हैं. वहीं, सभी सब्जी बाजारों में खरीदारों की भीड़ इकट्ठी हो जा रही है. इससे कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने में परेशानी होगी. नगर के शिवगंज के पास, शीश महल के पास सब्जी गोला, चंदवा मोड़ के पास, पकड़ी चौक के पास, बाजार समिति के पास व स्टेशन के पास सब्जी दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है.विदेशों से आये सभी लोगों का नहीं हुआ आइसोलेशन जिले में विदेशों से 300 से अधिक लोग कोरोना वायरस के पांव पसारने के बाद आये हैं. नियमानुसार इनलोगों को होम आइसोलेशन या फिर जरूरत के अनुसार सरकारी क्वारंटीन केंद्रों में ले जाकर आइसोलेट नहीं किया गया है. प्रशासन इनमें सभी को अभी तक चिह्नित नहीं कर पाया है.आपदा राहत केंद्र में नहीं पहुंच पाये हैं सभी मजदूरनगर में दो क्वारंटीन केंद्र स्थापित किये गये हैं. वहीं, सभी प्रखंड मुख्यालयों व पंचायतों में भी आपदा राहत केंद्र स्थापित किये गये हैं, पर दूसरे प्रदेशों से वापस भोजपुर में लौटनेवाले सभी मजदूरों को अभी तक चिह्नित नहीं किया गया है तथा उनका आइसोलेशन नहीं हो पाया है. इन्हें प्रशासन राहत केंद्रों में नहीं पहुंचा पाया है. इससे कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने में परेशानी होने की संभावना है.नगर निगम नियमित रूप से नहीं कर रहा नगर में फॉगिंग व डीडीटी पाउडर का छिड़कावहालांकि नगर निगम द्वारा नगर के कई मोहल्लों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए फॉगिंग व डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया गया है. पर जिस अनुपात में छिड़काव होना चाहिए, उतना नहीं किया जा रहा है. केवल खानापूर्ति की जा रही है. वही फॉगिंग की भी केवल खानापूर्ति की जा रही है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. नालियों व सड़कों की सफाई भी नहीं की जा रही है.

जबकि इस स्थिति में सफाई का काफी महत्व है एवं नगर की मुख्य सड़कों के साथ मोहल्लों की गलियों को भी प्रतिदिन सैनिटाइज करने की आवश्यकता है, पर ऐसा नहीं किया जा रहा है.लॉकडाउन तोड़नेवालों पर कार्रवाई का निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो अप्रैल को राज्यों को निर्देश जारी किया है कि लॉक डाउन तोड़नेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाये. ऐसे लोगों के विरुद्ध नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड कर जेल भेजने का निर्देश दिया गया है. इसे सरकारी काम में बाधा डालना माना गया है. इसके तहत एक से दो वर्ष तक जेल की सजा हो सकती है.आपदा राहत केंद्र में रखे गये हैं कुल 539 लोगजिले में कार्यरत आपदा राहत केंद्र सह क्वारंटीन केंद्र में कुल 539 लोगों को रखा गया है. हालांकि पीरो प्रखंड मुख्यालय स्थित आपदा राहत केंद्र से सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन रखने को लेकर प्रखंड के दूसरे राहत केंद्रों में मजदूरों को ले जाते समय 11 मजदूर फरार हो गये. इससे व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न उठने लगा है.सुविधा देने में बैंकों की भूमिका भी सराहनीयफोटो नंबर – 4 – पीएनबी का मोबाइल एटीएम.लॉकडाउन के कारण लोगों को पैसे की असुविधा नहीं हो, इसे लेकर बैंक प्रबंधन भी काफी गंभीर है. बैंकों द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि ग्राहकों को अधिक-से-अधिक सुविधा दी जा सके. इस अभियान के तहत चलंत एटीएम को नगर में शुरू किया गया. नवादा थाने के पास से एटीएम की शुरुआत की गयी. जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक जेके वर्मा ने कहा कि बैंक देश के इस संकट की घड़ी में ग्राहकों के साथ खड़ा है. चलंत एटीएम समय के अंतराल पर पूरे नगर में घूम कर ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा, ताकि राशि के अभाव में उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर