नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ आंदोलन में छात्र-युवाओं की ऐतिहासिक जीत को लेकर आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा व भाकपा-माले द्वारा तरारी में आयोजित संकल्प दिवस के मौके पर मार्च का आयोजन किया गया.
मार्च के दौरान शिक्षा-परीक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ बिहार के विभिन्न जेलों में बंद आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करने और दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग की गई.
छात्रों की आवाज को दबाना बंद करे सरकार
सभा का संचालन जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र भारती ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्र और युवाओं की आवाज को लाठी-डंडे और बंदूक के बल पर दबाना बंद करे, नहीं तो बिहार के छात्र उन्हें गद्दी छोड़ने को मजबूर कर सकते हैं.
लोकतांत्रिक आंदोलन और फर्जी मुकदमों के खिलाफ लड़ाई
वहीं कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन पर दमन और फर्जी मुकदमों के खिलाफ भाकपा-माले की लड़ाई जारी रहेगी. हम छात्र-युवाओं के न्यायपूर्ण संघर्ष में हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे.
संकल्प दिवस में शामिल प्रमुख लोग
संकल्प दिवस में भाकपा माले के कृष्ण प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार, राजेश कुमार, माले नेता रामदयाल पंडित, जमाल अशरफ, काशीनाथ राम, सुदामा पासवान, बिजेंद्र सिंह, ददन पासवान, हरेराम सिंह, सतेंद्र राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
