आरा: 18 सीटों के लिए 100 से ज्यादा छात्राओं में मुकाबला, महिला कॉलेज में NCC नामांकन को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

आरा के एम.जी. महिला कॉलेज में NCC की 18 सीटों के लिए 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में हुई चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल थे.

Arrah News : महंथ गहादेवानंद महिला कॉलेज की एनसीसी इकाई में सोमवार को 5 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कैडेट नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस वर्ष केवल 18 सीटों के लिए 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, जिससे चयन प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी रही. कार्यक्रम का निर्देशन 5 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. एन. पी. पालित ने की.

कई चरणों में हुई चयन प्रक्रिया

नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत छात्राओं की लंबाई की जांच से हुई. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा आयोजित की गई. अंतिम चरण में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने छात्राओं का साक्षात्कार लेकर उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा का आकलन किया.

इन प्रतिभाओं को मिली प्राथमिकता

शारीरिक एवं लिखित परीक्षा का संचालन 5 बिहार बटालियन के पीआई स्टाफ ने किया, जबकि लंबाई की जांच सीनियर जीसीआई विमला कुमारी ने की. पूरी चयन प्रक्रिया का सफल संचालन कॉलेज की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. स्मिता कुमारी ने किया. साक्षात्कार के दौरान नृत्य, संगीत, पेंटिंग, स्केचिंग, कंप्यूटर ज्ञान, वीडियो एडिटिंग और पब्लिक स्पीकिंग जैसी प्रतिभाओं को भी प्राथमिकता दी गई.

सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा का जताया संकल्प

पूरे चयन के दौरान छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता और देशभक्ति की भावना देखने को मिली. कई छात्राओं ने भविष्य में भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की. कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो. डॉ. एन. पी. पालित, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. स्मिता कुमारी और कॉलेज के शिक्षकों ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >