Arrah News : नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में कथित सरकारी भूमि पर कबाड़ रखकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत के आलोक में पीरो नगर परिषद की ओर से उक्त कबाड़ी दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. जारी किए गए नोटिस में कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से सभी संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत
बता दें कि उक्त वार्ड के निवासियों ने पीरो एसडीओ को लिखित शिकायत देकर सरकारी भूमि पर कबाड़ रखकर किये गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि बड़े पैमाने पर रखे गए कबाड़ के कारण चारों ओर गंदगी पसरा हुआ है यहां आग लगने की संभावना भी अक्सर बनी रहती है.
कुंदन पटेल, रजनीश कुमार समेत अन्य स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण से तत्काल मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि इसको ले स्थानीय लोग आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
